फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में 40 फीसदी गिरावट, भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर

Fri, 17 Apr 2020 05:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, गृह मंत्रालय के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कई अहम जानकारियां दी गईं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में छूट मिलेगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। वहीं आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने बीसीजी वैक्सीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहा

  • 13.6 फीसदी लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए। 24 घंटे में 1007 नए मामले सामने आए।
  • 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई। कोरोना से मौत का आंकड़ा 437 हुआ।
  • 1749 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। अभी हर 6.2 दिन में केस दोगुने हो रहे हैं। पहले इसकी दर तीन दिन थी।
  • 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में डबलिंग रेट औसत डबलिंग रेट से कम है।
  • ये राज्य व केंद्रशासित प्रदेश हैं- केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुदुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तमिनलाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, त्रिपुरा।
  • राज्यों को 5 लाख रैपिड टेस्ट किट दे रहे हैंं। नई टेस्ट किट से 30 मिनट में नतीजा।
  • कोरोना वायरस की रफ्तार में कमी आई। 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। कोरोना के मामलों में 40 फीसदी गिरावट आई है।
  • डाक विभाग में विशेष व्यवस्था की गई है। मोबाइल पोस्ट ऑफिस काम कर रहे हैं। 
  • भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर। एंटी वायरल दवा पर भी काम कर रहे हैं।
  • हमारा पूरा ध्यान वैक्सीन तैयार करने पर है। हम बीसीजी, प्लाज्मा थेरेपी, मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज पर काम कर रहे हैं।
  • चीन की रैपिट टेस्ट किट की गुणवत्ता क्या होगी? इस सवाल पर लव अग्रवाल ने कहा- हम कहीं से भी सामान लें, उसके पैरामीटर होते हैं, उसे चेक करके ही इस्तेमाल करेंगे।
  • जनरल फिजीशियन भी मोहल्लों में नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि उनके पास किट नहीं हैं, इससे सामान्य रोगियो को बहुत परेशानी हो रही है? इस सवाल पर लव अग्रवाल ने कहा- ऐसे वक्त पर हम टेलीकम्युनिकेशन व ऑनलाइन सेवा ले सकते हैं। कोई टालने वाली सर्जरी है तो उसे टाला जाए। हमने गाइडलाइन जारी करके बताया था कि कोविड-19 अस्पताल के अलावा दूसरे अस्पतालों में टीबी मरीज, एचआईवी मरीज, कार्डियक मरीज, मैटरनिटी से जुड़े इलाज जारी है। 

आईसीएमआर ने कहा

  • निजी अस्पतालों में पूलिंग टेस्ट शुरू हो गए हैं, ये किस तरह होंगे? इस सवाल पर डॉ. आर गंगाखेड़कर ने कहा- कल हमने पूल टेस्ट पर गाइडलाइन जारी की थी। जहां सेरोपॉजिटिविटी दो फीसदी से कम है, वहां पांच सैंपल लिए जाएं। कम टेस्ट करके ही हमें पता चल जाएगा कि ये संक्रमण कैसे बढ़ रहा है। हमने एकल डायग्नोसिस के लिए इसलिए नहीं कहा क्योंकि इससे टेस्ट की कीमत पर असर पड़ेगा। निजी अस्पतालों को इस पर सोचना होगा। 
  • बीसीजी वैक्सीन इस्तेमाल के सवाल पर उन्होंने कहा- बीसीजी वैक्सीन टीबी रोकने का खतरा रोक नहीं पाती है। वैक्सीन लेने के बाद भी नई बीमारी को ये रोक नहीं सकती। सवाल ये कि क्या ये फायदेमंद है, तो मैं कहना चाहूंगा कि ये हमारे इम्यून सिस्टम को सुधारता है। इस मामले में काम करेगा, इसका चांस कम दिखता है। हालांकि इसका असर 15 साल तक रहता है। लोगों का कहना है कि 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बीसीजी देकर क्या सुरक्षित हो सकते हैं, तो कहूंगा कि इसका सबूत मिला नहीं है। फिलहाल हम इसका लैब में परीक्षण कर रहे हैं, नतीजा जल्द आ जाएगा। 

गृह मंत्रालय ने कहा

  • फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में छूट मिलेगी।
  • कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसयटी और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों को न्यूनतम स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के लिए जलापूर्ति, बिजली, दूरसंचार से जुड़ी परियोजनाओं को छूट है। 
  • आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की स्थिति नियंत्रण में है।
  • इसमें भारतीय डाक सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • इसने मालवाहक विमानों द्वारा दवाइयां, मेडिकल किट आदि की आपूर्ति की है।
  • इसने 100 टन तक दवाइयां व मेडिकल सामान अस्पतालों तक पहुंचाया है।
  • देश के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल पोस्ट ऑफिस काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें