फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन का आरोप: मुझपर हमला हुआ, कांग्रेस बोली: माफी मांगो, दिनभर का घटनाक्रम

Fri, 07 Feb 2020 06:41 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उसे ‘अजीबोगरीब’ करार दिया। इस पर कांग्रेस के एक सदस्य के मंत्री के पास आकर विरोध दर्ज कराने के तरीके को सरकार ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे फिर शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

विज्ञापन


सदन में प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित उनका पूरक प्रश्न पूछने को कहा। इसका जवाब देने के लिए जब हर्षवर्धन खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले वह प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता की एक टिप्पणी पर बयान देना चाहेंगे जिसमें उन्होंने कहा था, ‘छह महीने बाद देश के युवा प्रधानमंत्री को डंडे मारेंगे।’’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘ राहुल गांधी के पिता भी देश के प्रधानमंत्री थे। और हमारी पार्टी के नेताओं ने बदतर स्थिति में भी उनके राजीव गांधी खिलाफ ऐसे अजीबोगरीब व्यक्तिगत बयान कभी नहीं दिये। पूरे सदन को स्पष्ट शब्दों में प्रधानमंत्री के खिलाफ गांधी के शब्दों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।’

इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए और दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर आक्रामक अंदाज में उन्हें हाथ दिखाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष को स्वास्थ्य मंत्री को कुछ टोकते सुना गया। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री एक पर्चा पढ़कर बयान देते रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा सदस्य ब्रजभूषण शरण सिंह आगे की तरफ आ गए और टैगोर को पकड़कर पीछे की ओर ले गये। दोनों सदस्यों के बीच कुछ पल की कहासुनी भी देखी गयी।

हालांकि बीच-बचाव के लिए महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और भाजपा सदस्य आगे की तरफ पहुंच गये। केरल से कांग्रेस सदस्य हिबी इडेन को भी बीच-बचाव का प्रयास करते हुए देखा गया।

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर माफी मांगे राहुल
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। हर्षवर्धन ने हिंदी में ट्वीट किया, पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी जी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। प्रश्नकाल के दौरान राहुल के सवाल का जवाब देने से पहले मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं उनसे उनकी करनी के लिए पश्चाताप करने का आग्रह करूं।’

शुक्रवार सुबह प्रश्नकाल के दौरान वर्धन ने राहुल की “ युवा, मोदी को लाठी से पीटेंगे” टिप्पणी की निंदा की जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक रैली के दौरान राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि ‘युवा नौकरियों की कमी को लेकर मोदी को लाठी से पीटेंगे’।

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को गांधी की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सूर्य नमस्कार (योग व्यायाम) की संख्या बढ़ाएंगे ताकि उनकी पीठ हमला सह सके।

स्वास्थ्य मंत्री मेरे सवाल का जवाब नहीं दूसरा मुद्दा उठा रहे थे: राहुल 
लोकसभा में कांग्र्रेस सांसद के मणिकम टैगोर के वेल में सत्तापक्ष की ओर जाने और धक्का-मुक्की पर मचे हंगामे पर राहुल गांधी खुद उनके बचाव में उतरे। राहुल का कहना है कि प्रश्रकाल में केरल के वायनाड में मेडिकल कालेज से संबंधित मुद्दा उठाना चाहते थे। आमतौर पर प्रश्रकाल में उत्तर दिया जाता है लेकिन अससंदीय तरीके से स्वास्थ्य मंत्री मेरे सवाल का जवाब न देकर दूसरे मुद्दा उठा रहे थे। 

राहुल ने स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसी का निर्देश था किसी ने उनसे बताया था क्योंकि वे अपने आप ऐसा नहीं करते। धक्का मुक्की के सवाल पर राहुल ने कहा कि संसद के लगे कैमरों को देखना चाहिए मणिकम टैगोर वेल में जरूर गए थे लेकिन उन्होंने किसी से धक्का मुक्की नहीं की बल्कि उल्टा उन पर हमला हुआ है। सरकार उन सवालों से भाग रही है जो पूछे जाते हैं। प्रधानमंत्री ने भी लंबा भाषण दिया नेहरू, पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी पर बोले लेकिन उनके पास युवा के रोजगार का जवाब नहीं है। इसीलिए आज लोगों ने ये ड्रामा देखा है। 

राहुल ट्यूबलाइट के तंज पर दिया जवाब 
लोकसभा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्यूबलाइट कहने की टिप्पणी पर शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर प्रधानमंत्री का एक विशेष दर्जा होता है। प्रधानम्रीं विशेष तरीके से व्यवहार करते हैं। उनका एक विशेष कद होता है। जबकि हमारे प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते हैं। वह प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार नहीं करते हैं। 

मेरे साथ धक्कामुक्की हुई और जान से मारने की धमकी दी गई: कांग्रेस सांसद
राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान को लेकर हुए हंगामे की पृष्ठभूमि में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत की है कि सदन में उनके साथ ‘धक्कामुक्की’ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

टैगोर ने बिरला को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘उन्होंने मुझे धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी।’

कांग्रेस सदस्य ने कहा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए और मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।’

टैगोर ने पत्र में दावा किया, ‘स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया । मंत्री ने उनके खिलाफ अपमानजनक और राजनीतिक बयानबाजी की जिसका प्रश्न से कोई संबंध नहीं था। मंत्री का बयान पहले से तैयार था।’

दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की आलोचना करते हुए उसे ‘अजीबोगरीब’ करार दिया। इस पर कांग्रेस के सदस्य टैगोर के मंत्री के पास आकर विरोध दर्ज कराने के तरीके को सरकार ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

मोदी के तंज के बाद रिजिजू ने योग का वीडियो शेयर कर ली अधीर की चुटकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की चुटकी ली। रिजिजू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए अधीर को योग के कुछ टिप दिए हैं। 

रिजिजू ने अपने एक योग सत्र का वीडियो शेयर कर लिखा, मेरा ये योगा सेशन अधीर रंजन चौधरी जी को समर्पित है ताकि वे फिट इंडिया मूवमेंट का और अधिक प्रमोशन कर सकें। दरअसल, पीएम मोदी ने लोकसभा में बृहस्पतिवार को लगातार विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने बार बार अपनी सीट से उठकर विरोध कर रहे अधीर रंजन पर निशाना साधा था।

मोदी ने रिजिजू की ओर मुड़कर कहा, जब भी मैं अधीर बाबू को देखता हूं मुझे लगता है कि मैं किरेन रिजिजू जी को बधाई दूं जिन्होंने फिट इंडिया अभियान चलाया और अधीर जी उसका अच्छे से आगे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अधीर जी भाषण देने के साथ साथ जिम भी करते हैं। मैं उन्हें फिट इंडिया का प्रोमोशन करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

स्पीकर की सुप्रियो को फटकार, कहा-मंत्री जी आपको डांटने का अधिकार नहीं 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को फटकार लगाई। बिड़ला ने कहा, मंत्री जी आपको किसी सदस्य को डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है। मंत्री को सदन में किसी भी सदस्य को डांटने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। बिड़ला ने सुप्रियो की टिप्पणी को तुरंत रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। 

स्पीकर ओम बिड़ला ने साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से सुप्रियो को संसदीय कार्यवाही के तौर तरीके समझाने को कहा। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने भी सुप्रियो की टिप्पणी का विरोध किया। इस बीच सुप्रियो ने कहा कि वह चौधरी को लंबे समय से जानते हैं और अपनी टिप्पणी वापस लेते हैं। इससे पहले राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम से जुड़े लिखित जवाब पर बिड़ला ने कहा था कि यह महज एक बयान है, वास्तव में सरकार इस मुद्दे पर विफल रही है। इसके जवाब में सुप्रियो ने कहा, चूंकि चौधरी फिट इंडिया का पालन कर रहे हैं उन्हें जवाब पढ़ने का वक्त नहीं मिला शायद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें