फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: महिलाओं में 31 फीसदी अधिक होता है लॉन्ग कोविड का खतरा, कई अंगों को नुकसान का खतरा

Sat, 25 Jan 2025 05:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लॉन्ग कोविड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कोविड-19 के शिकार मरीज बीमारी से उबरने के हफ्तों, महीनों या वर्षों बाद भी उससे जुड़े लक्षणों को अनुभव करते हैं। इतना ही नहीं महामारी से उबरने के वर्षों बाद भी यह समस्या मस्तिष्क, फेफड़ों और गुर्दे जैसे कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में लॉन्ग कोविड होने का खतरा 31 फीसदी अधिक होता है। इससे 40 से 55 वर्ष की आयु की महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। लॉन्ग कोविड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कोविड-19 के शिकार मरीज बीमारी से उबरने के हफ्तों, महीनों या वर्षों बाद भी उससे जुड़े लक्षणों को अनुभव करते हैं। इतना ही नहीं महामारी से उबरने के वर्षों बाद भी यह समस्या मस्तिष्क, फेफड़ों और गुर्दे जैसे कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन


यह बात सैन एंटोनियो में टेक्सास विवि के स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र से जुड़े शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन से पता चली है। इसके नतीजे जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुए हैं।

इस तरह किया अध्ययन
अध्ययन में 12,276 लोगों पर नजर रखी गई। इसमें पाया गया कि नस्ल, जातीयता, कोविड के विभिन्न प्रकार, संक्रमण की गंभीरता और सामाजिक कारकों पर विचार करने के बाद भी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में लॉन्ग कोविड का जोखिम 31 फीसदी अधिक था। शोधकर्ताओं के अनुसार आमतौर पर कई पोस्ट-वायरल और ऑटोइम्यून समस्याएं महिलाओं में अधिक आम होती हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह लॉन्ग कोविड के मामले में विशेषकर विभिन्न समूहों में भी लागू होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें