फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारस्वामी: गठबंधन की जरुरत नहीं, मुझे आपका प्यार चाहिए, भाजपा बोली- नाटक कर रहे हैं

Sun, 04 Aug 2019 02:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को तोड़ने के संकेत दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब हमें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं। मुझे सत्ता नहीं, आपका प्यार और सहयोग चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। राज्य में जल्द ही 17 सीटों (अयोग्य विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र) पर उपचुनाव या सभी 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। भाजपा सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।



Trending Videos

भाजपा का हमला, शेट्टार ने कहा- नाटक कर रहे हैं

वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने कुमारस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह नाटक कर रहे हैं। ज्ञात हो कि शनिवार को कुमारस्वामी ने कहा था कि वह गलती से राजनीति में आ गए थे और गलती से मुख्यमंत्री बन गए थे। 

शेट्टार ने कहा 'हमें इन बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि देवेगौड़ा और कुमारास्वामी नाटक कर रहे हैं। जब भी वे चुनाव हारते हैं, हमेशा राजनीतिक आंसू बहाते हैं। मैंने ये बातें बहुत बार सुनी हैं। देवेगौड़ा परिवार के बयान हमेशा से ऐसे ही हैं। वे जो कहते हैं, उसके ठीक विपरीत कार्य करते हैं।'



 
ज्ञात हो कि कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा था कि मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं। मैं गलती से राजनीति में आ गया था। मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था। भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। 
विज्ञापन

जल्द होगा कर्नाटक कैबिनेट का गठन

शेट्टार ने यह भी कहा कि कल या परसों हमारे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दिल्ली जा रहे हैं। वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट के गठन की चर्चा करेंगे। मेरी जानकारी के अनुसार, एक छोटी अवधि के भीतर कैबिनेट का गठन किया जाएगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें