फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के लिये जारी किए 5,450 करोड़ रुपये: कुमारस्वामी

Fri, 08 Feb 2019 02:27 PM IST
Sneha Baluni भाषा, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिये अबतक 5,450 करोड़ रुपये जारी किये। जनता दल सेक्युलर-कांग्रेस की सरकार का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमारस्वामी ने कहा कि इससे करीब 12 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को आरोग्य कर्नाटक के साथ जोड़ा जाएगा और इसका नाम ‘आयुष्मान कर्नाटक’ रखा जाएगा। कुमारस्वामी ने कहा, ‘मौजूदा 61.5 लाख लाभार्थियों के अलावा इस योजना में अन्य 52 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा।’ 

बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गये। भाजपा सदस्य बुधवार से शुरू बजट सत्र की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा पर गठबंधन सरकार को गिराने का आरोप लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें