फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात : पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा हुए संक्रमण मुक्त, अस्पताल से मिली छुट्टी

Mon, 05 Apr 2021 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है
  • पूर्व प्रधानमंत्री एवं उनकी पत्नी चेन्नम्मा को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का उपचार करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी पार्टी जनता दल सेकुलर (जदएस) ने कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बारे में सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

विज्ञापन


देवेगौड़ा (87) ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मेरी पत्नी और मैं हाल ही में बीमार पड़े तो जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों, विभिन्न दलों के नेताओं, मित्रों , सहयोगियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमारे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं। आप सभी को धन्यवाद। ईश्वर की कृपा से हम स्वस्थ होते जा रहे हैं।’’’

पूर्व प्रधानमंत्री एवं उनकी पत्नी चेन्नम्मा को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समेत कई नेताओं ने देवेगौड़ा को फोन करके उनकी एवं उनकी पत्नी की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें