फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल 12,700 करोड़ में खरीदेगी आईबीएम के चुनिंदा सॉफ्टवेयर उत्पादों के कारोबार

Fri, 07 Dec 2018 09:37 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय आईटी फर्म एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह आईबीएम के कुछ चुनिंदा सॉफ्टवेयर उत्पादों के कारोबार को 1.8 अरब डॉलर में खरीदेगी। करीब 12,700 करोड़ रुपये का यह सौदा पूरा नकद हुआ है।

विज्ञापन


एचसीएल टक्नोलॉजीज ने अपने बयान में कहा है कि सभी उपयुक्त नियामक समीक्षाओं के पूरे होने की स्थिति में यह सौदा 2019 के मध्य तक पूरा होने की संभावना है। नियामक प्राधिकार को दी गई जानकारी में एचसीएल ने बताया कि सौदे में सात उत्पाद शामिल हैं जिनमें सुरक्षा, विपणन और कोलैबोरेशन सॉल्यूशन हैं। इनका कुल बाजार मूल्य 50 अरब डॉलर से ज्यादा है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘‘आईबीएम और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने एक सौदे की घोषणा की है जिसके तहत एचसीएल आईबीएम के कुछ चुनिंदा सॉफ्टवेयर उत्पादों के कारोबार को 1.8 अरब डॉलर में खरीदेगी।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें