फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला मामला : ईडी ने मुंबई व गोवा के दो मनी चेंजर के यहां मारा छापा, 44.37 लाख रुपये की नकदी जब्त

Sat, 06 Mar 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने हवाला मामले में मुंबई व गोवा में दो मनी चेंजर के यहां छापा मारा। ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सेटे मारेस ग्लोबल फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और नेमीचंद खेमराज फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर और आवासीय परिसरों में छापा मारकर 44.37 लाख रुपये की नकदी व 9.55 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई।

विज्ञापन


44.37 लाख नकदी और 9.55 लाख कीमत की विदेशी मुद्रा जब्त
ईडी ने जांच में पाया कि विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के व्यापार वाली दोनों कंपनियां रोजाना आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये बड़ी मात्रा में पैसों को विदेशी बैंकों में डालती हैं। ईडी का आरोप है कि ये कंपनियां कारोबारी हवाला के धंधे में लिप्त हो सकती हैं।

इनके पास से जब्त की गई विदेशी मुद्राओं की देश से बाहर लेन-देन के लिए तस्करी की गई थी। ईडी ने कंपनी के ठिकानों से हवाला लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें