फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Bypolls: चुनावी नतीजों पर बोले कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, 'हमें जनता की अदालत में जीत मिली है'

Sat, 23 Nov 2024 05:42 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के भी आज परिणाम सामने आए हैं। इसमें कर्नाटक की भी तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जिसमें सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं इस जीत से गदगद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमें जनता की अदालत में जीत मिली है।
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव में जीत से गदगद सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधानसभा उपचुनावों के नतीजों से उत्साहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 'जनता की अदालत' में जीत हासिल की है। इन तीनों सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उन्होंने संदूर, शिगगांव और चन्नपटना में विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय गारंटी योजनाओं को दिया। 
विज्ञापन


जनता की अदालत अदालतों से बेहतर- सिद्धारमैया
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि जनता की अदालत अदालतों से बेहतर है। अब जनता की अदालत ने मुझे अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने बताया कि यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन किया था। "हमने कल्याण कर्नाटक (संदूर), कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र (शिगगांव) और पुराने मैसूर क्षेत्र (चन्नपटना) से जीत हासिल की। सभी जगहों पर हमने जीत हासिल की। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है। 

'भाजपा ने मुझ पर और मेरी सरकार पर झूठे आरोप लगाए'
सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा, लगभग डेढ़ साल पहले हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद, भाजपा ने मुझ पर और मेरी सरकार पर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने हमारी योजनाओं के बारे में भी झूठ फैलाया। बता दें कि, मुख्यमंत्री मुडा साइट आवंटन घोटाले में आरोपी हैं, जिसमें मैसूर के अपमार्केट में 14 साइटें उनकी पत्नी पार्वती को आवंटित की गई थीं। विवाद शुरू होने के बाद, पार्वती ने साइटें मुडा को वापस कर दीं। उन्होंने विपक्षी भाजपा और जेडी(एस) पर उनके झूठ और 'निराधार आरोपों' के लिए भी कड़ी आलोचना की। 
विज्ञापन


जेडीएस नेताओं पर सीएम सिद्धारमैया ने किया कटाक्ष
मुख्यमंत्री ने जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर चुनाव के दौरान सार्वजनिक रूप से 'रोने' के लिए भी कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा, देवगौड़ा और उनके बेटे रोते हैं, लेकिन क्या उनका दिल तब नहीं पिघला जब हसन में प्रज्वल रेवन्ना मामले में कई महिलाएं रोईं? पूर्व जेडीएस सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और उनका वीडियो बनाने के आरोप में जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें