फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के पीड़ितों की मदद की बजाय अपराधियों को बचा रही सरकार: राहुल गांधी

Tue, 13 Oct 2020 02:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने की बजाय अधिकारी पीड़ितों को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई है, जिसमें लोगों खासकर महिलाओं से हाथरस पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाने की अपील की है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, हाथरस मामले में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। अधिकारी पीड़ितों की मदद की बजाय अपराधियों को बचाने में जुटी है। आइए बदलाव के लिए कदम उठाएं। देश में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उत्तर प्रदेश की सरकार अपना काम नहीं कर रही है, इसलिए हमें वहां जाने से रोका गया। इसमें उनके हाथरस दौरे को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें