फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Gangrape Case News: राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा हर संभव मदद, समाज की मानसिकता बदलनी जरूरी

Tue, 29 Sep 2020 05:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

Hathras Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बयान दिया है। रेखा शर्मा ने कहा कि जब यह घटना सामने आई तो इस पर स्वतः संज्ञान लिया गया था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण पीड़िता ने आज दिल्ली के सरकारी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी और बताया गया है कि चार आरोपियों को पकड़ा गया है और पीड़िता को मुआवजा भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि आयोग ने पीड़ित लड़की के भाई से संपर्क किया है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

रेखा शर्मा के मुताबिक, आयोग की एक सदस्य पीड़िता के भाई से मुलाकात करेंगी और जो हो सकेगा, उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए समाज की मानसिकता को बदलना बहुत जरूरी है। बता दें कि दो हफ्ते पहले हाथरस में एक 22 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन

 

इसके बाद आरोपियों ने युवती पर जानलेवा हमला किया था। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में कहा था कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोटने लगे, जिससे युवती की जीभ कट गई। पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह वेंटिलेटर पर थी और शुरुआत से ही उसकी हालत चिंताजनक थी। इस पर दो दिनों के मंथन के बाद सोमवार को ही उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें