फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को पुलिस ने रोका, नीचे गिरे डेरेक ओ ब्रायन

Fri, 02 Oct 2020 02:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धक्का-मुक्की में नीचे गिरे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हाथरस की घटना पर राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए लगातार राजनेता उसके गांव की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें रोक रही है। गांव में विपक्ष और मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसी बीच शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस के लिए रवाना हुआ। उन्हें जिले की सीमा पर रोक दिया गया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन नीचे गिर गए।

विज्ञापन


                     


हालांकि उन्हें तुरंत उठा लिया गया। पुलिस और टीएमसी कार्यकर्ताओं में जमकर बहस भी हुई। टीएमसी सांसद के साथ यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से हाथरस जाने के लिए रवाना हुए थे। राहुल को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया। थोड़ी दूरी पर पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई जिसमें वे नीचे गिर गए थे। राहुल का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संजय राउत बोले- राहुल गांधी के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार लोकतंत्र के साथ गैंगरेप है
विज्ञापन


हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर पुलिस ने किया लाठचार्ज: टीएमसी सांसद
टीएमसी नेता ममता ठाकुर ने कहा, 'हम उसके परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। जब हमने जोर दिया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज को खींचा और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया। वह नीचे गिर गईं। पुरुष पुलिस अधिकारियों ने उन्हें छुआ। यह शर्मनाक है।'

वहीं दूसरी ओर हाथरस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस सवालों के घेरे में है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उन पर सरकारी अधिकारी दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन बार-बार बयान बदलने के लिए दबाव डाल रहा है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को धमकाने वाला डीएम का बयान भी वायरल हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें