फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र  और हरियाणा में मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक कुल 56.43 फीसदी वोटिंग हुई 

Mon, 21 Oct 2019 06:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार तो हरियाणा की 90 सीटों पर 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • हरियाणा में भाजपा की सरकार है जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में है।
  • मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बीच। 24 अक्तूबर को आएंगे नतीजे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 PM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान खत्म, 6 बजे तक कुल 56.43 फीसदी वोटिंग हुई। 
-महाराष्ट्र में 55.39 फीसदी वोटिंग
-हरियाणा में 61.39 फीसदी वोटिंग




 

05:29 PM, 21-Oct-2019

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे के एनसीएल स्कूल मतदान बूथ पर वोट डाला। 
 

 

05:08 PM, 21-Oct-2019

दोनों राज्यों में शाम पांच बजे तक कुल 50.31 फीसदी मतदान

-महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 48.54 फीसदी वोटिंग
-हरियाणा में शाम पांच बजे तक 59.44 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
05:03 PM, 21-Oct-2019

सलमान खान वोट डालने बांद्रा वेस्ट के मतदान बूथ पहुंचे।
 

 

04:12 PM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 43.78 फीसदी मतदान। 

 

विज्ञापन
04:10 PM, 21-Oct-2019

हरियाणा में दोपहर 3.30 बजे तक 50.59 फीसदी वोटिंग। 
 

 

03:17 PM, 21-Oct-2019

 हरियाणा में अबतक 45 फीसदी और महाराष्ट्र में 34 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

03:15 PM, 21-Oct-2019

शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ बांद्रा पश्चिम के बूथ संख्या 177 पर मतदान किया।
 

 

03:09 PM, 21-Oct-2019

दो बजे तक हरियाणा में 37.12 प्रतिशत मतदान


जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें

पंचकूला- 31.62
अंबाला- 31.85
यमुनानगर- 41.90
कुरुक्षेत्र- 39.12
कैथल- 38.99
करनाल- 36.83
पानीपत- 32.84
सोनीपत- 32.31
जींद- 40.22
फतेहाबाद- 43.04
सिरसा- 46.23
हिसार- 41.44
भिवानी- 49.85
रोहतक- 41.20
झज्जर- 33.81
महेंद्रगढ़- 30.85
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 25.53
फरीदाबाद- 28.06
मेवात- 43.32
पलवल- 43.47
चरखी दादरी- 36.81

02:44 PM, 21-Oct-2019

चुनाव आयोग की अधिकारी सुषमा सतपुते ने बताया कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 62 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ समस्या थी लेकिन मशीन को बदल दिया गया है और मतदान जारी है।
 

 

02:41 PM, 21-Oct-2019

अभिनेता अनिल कपूर और ऋतिक रोशन ने अंधेरी (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी मुंबई में मतदान किया।
 

 

02:05 PM, 21-Oct-2019

हरियाणा में अबतक 37 फीसदी और महाराष्ट्र में 30 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

01:40 PM, 21-Oct-2019

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मतदान किया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के नायक खन्ना जी हैं, उन्होंने सेना में सेवा की थी। वह 93 वर्ष के हैं और मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। यह बाकी लोगों के लिए एक प्रेरणा है, लोगों से अनुरोध है कि बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर 93 साल के व्यक्ति मतदान कर सकते हैं तो आपको कौन रोक रहा है?
 

 

01:35 PM, 21-Oct-2019

अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं मुंबई में वोट डालने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें, यह लोकतंत्र का उत्सव है।
 

 

12:31 PM, 21-Oct-2019

मुंबई: सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और उनके बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
 

 

12:13 PM, 21-Oct-2019

हरियाणा: पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 

 

12:03 PM, 21-Oct-2019

पौने 12 बजे तक हरियाणा में 22.43 प्रतिशत मतदान


जिलावार मतदान प्रतिशत
पंचकूला- 10.33
अंबाला- 19.41
यमुनानगर- 23.07
कुरुक्षेत्र- 21.30
कैथल- 24.99
करनाल- 19.76
पानीपत- 21.89
सोनीपत- 21.60
जींद- 24.40
फतेहाबाद- 27.12
सिरसा- 27.57
हिसार- 26.75
भिवानी- 36.66
रोहतक- 23.88
झज्जर- 23.86
महेंद्रगढ़- 18.71
रेवाड़ी- 24.08
गुरुग्राम- 15.65
फरीदाबाद- 16.77
मेवात- 24.76
पलवल- 29.46
चरखी दादरी- 20.42

12:01 PM, 21-Oct-2019

रोहतक के एक मतदान केंद्र पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदान किया। 
 

 

11:43 AM, 21-Oct-2019

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और गीतकार गुलजार ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
 

 

11:39 AM, 21-Oct-2019

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य और तेजस के साथ मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। आदित्य ठाकरे वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार हैं।
 

 

11:35 AM, 21-Oct-2019

हरियाणा में अबतक 21 फीसदी और महाराष्ट्र में 14 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

11:04 AM, 21-Oct-2019

करनाल में वोट डालने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल पहले ही हार चुके हैं और मैदान छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लंबे दावों का कोई मूल्य नहीं है। 

सीएम खट्टर ने कहा कि मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के एक अहम कर्तव्य का पालन किया है। आप लोग भी अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं अपने मित्रों, पड़ोसियों व परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करें।
 

 

10:44 AM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्नी अमृता और माता सरिता के साथ मतदान किया।
 

 

10:21 AM, 21-Oct-2019

अभिनेता आमिर खान बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति पत्नी लारा दत्ता के साथ बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान केंद्र तक जाने के लिए साइकिल की सवारी की।
 

 

09:50 AM, 21-Oct-2019

पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पत्नी उज्ज्वला और बेटी प्रणति शिंदे के साथ सोलापुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। प्रणति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।



 

09:27 AM, 21-Oct-2019

हरियाणा में अबतक आठ फीसदी और महाराष्ट्र में पांच फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं मुंबई शहर के 10 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक पांच फीसदी वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में हो रही भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान स्थलों पर पहुंचे हैं।

09:17 AM, 21-Oct-2019

यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले।
 

 

09:14 AM, 21-Oct-2019

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने महाराष्ट्र के गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

 

09:08 AM, 21-Oct-2019

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि संघ को पिछले 90 साल से निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, चिंता की कोई जरुरत नहीं क्योंकि समाज एक था और एक ही रहेगा।
 

 

09:01 AM, 21-Oct-2019

भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगट ने गीता फोगट और अपने परिवार के साथ चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बबीता फोगट यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और कांग्रेस उम्मीदवार निरपेंद्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
 

 

08:55 AM, 21-Oct-2019

ओलंपिक पदक विजेता और बड़ौदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने मतदान किया। वह कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे हैं। वह उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे हैं। 

08:46 AM, 21-Oct-2019

बारामती विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला। उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
 

08:44 AM, 21-Oct-2019

- वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की प्रगति के लिए मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा, 'वीरभूमि हरियाणा के विकास के लिए जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार सबसे बड़े अवरोधक हैं। विकासवाद और राष्ट्रवाद के लिए दिया गया आपका एक वोट हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। हरियाणा के मेरे सभी भाई और बहन जलपान से पहले मतदान कर प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बनें।'  महाराष्ट्र की जनता से भी शाह ने ईमानदार सरकार को बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'विकास और गरीब कल्याण को आधार मान छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को साकार करने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों व बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में एक स्थिर और ईमानदार सरकार बनाए रखने के लिए मतदान अवश्य करें।'
 

08:38 AM, 21-Oct-2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।' वहीं महाराष्ट्र की जनता से प्रधानमंत्री ने मराठी में ट्वीट करके मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आज महाराष्ट्र की जनता यह तय करने जा रही है कि उन्हें अगले पांच साल तक सरकार चलाने का मौका किसे देना चाहिए। इसलिए मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाइयों और बहनों और युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध करें।'

 


 

08:28 AM, 21-Oct-2019

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और बारामती विधानसभा से उम्मीदवार अजीत पवार ने अपना वोट डाला। वह भाजपा के गोपीचंद पडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 
 



 

08:27 AM, 21-Oct-2019

मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।
 
 

08:27 AM, 21-Oct-2019

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुका है और मैदान में कहीं भी नहीं है। लोग मोदी जी और फड़णवीस जी के साथ हैं।
 
 

08:26 AM, 21-Oct-2019

 हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने फतेहाबाद में गांव डांगरा में बूथ नंबर 145 पर पत्नी, बेटी और भाभी के साथ वोट डाला। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के मार्किट कमेटी बूथ नंबर में पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला। पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्नी के साथ सेक्टर 17 विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

 

08:09 AM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र  और हरियाणा में मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक कुल 56.43 फीसदी वोटिंग हुई 

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। इसके अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें