फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit poll 2019: हरियाणा में भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस फिर पस्त

Mon, 21 Oct 2019 07:53 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। तमाम न्यूज चैनलों और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल नतीजे में भाजपा की दोबारा सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है, हम आपको बता रहे हैं। 

 

न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल

भाजपा - 70
विज्ञापन

कांग्रेस - 10 सीटें
अन्य - 4 सीटें  

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल 

भाजपा - 71 सीटें
कांग्रेस -11 सीटें
अन्य - 08 सीटें 

रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल

भाजपा - 52-63 सीटें  
कांग्रेस -15-19 सीटें  
अन्य - 7-10 सीटें

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल  

भाजपा -  72
कांग्रेस - 08 
अन्य - 10 
 

भाजपा के 47 विधायक 

वर्तमान में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। भाजपा की शानदार जीत  के बाद मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले लगातार 10 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे।

क्या हमेशा सच होते हैं एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल आने पर आपके जेहन में ये सवाल भी हो सकता है कि क्या एग्जिट पोल हमेशा सच होते हैं? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं। कई बार ये गलत भी हुए हैं। इसकी एक मुख्य वजह है, वोटिंग के दिन इकट्ठा किया जाने वाला डाटा। मतदान के दिन जब कोई एक वोटर से बात कर रहा होता है, उस बीच कई वोटरों की राय शामिल नहीं हो पाती है, जिस वजह से कई बार एग्जिट पोल गलत साबित भी होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें