फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की नई विधानसभा में 90 में से 84 विधायक करोड़पति, एक दर्जन पर चल रहे आपराधिक केस

Fri, 25 Oct 2019 03:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Haryana Assembly - फोटो : सांकेतिक (फाइल)
विज्ञापन

हरियाणा की नई विधानसभा में करोड़पतियों और अपराधियों का बोलबाला रहेगा। नए चुने गए कुल 90 विधायकों में से 84 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के चुने गए 40 विधायकों में 37 करोड़पति हैं, तो कांग्रेस के 31 विधायकों में से 29 करोड़पति हैं। विधानसभा के नए विधायकों की औसत संपत्ति 18.29 करोड़ रुपये है। एक दर्जन विधायकों  पर आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। यह खुलासा विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिये गए शपथ पत्र के विश्लेषण के बाद सामने आया है।

विज्ञापन


चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई विधानसभा के लिए चुने गए बारह विधायकों पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इनमें सात विधायकों पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामले विभिन्न अदालतों चल रहे हैं। इनमें बहुचर्चित गोपालकांडा भी शामिल हैं जिनके बारे में चर्चा चल रही है कि वे भाजपा को हरियाणा में सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं। पिछली विधानसभा में केवल नौ विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की बात स्वीकार की थी।  

अपराधी विधायकों में चार कांग्रेस और दो भाजपा के बताए गए हैं। जननायक जनता पार्टी के एक विधायक, आईएनएलडी के एक विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के तीन विधायकों पर भी आपराधिक केस चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें