फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Haryana Polls Vote Share: अंतिम नतीजे से पहले तक वोट शेयर में कांग्रेस थी आगे, लेकिन ज्यादा सीटें BJP को मिलीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Oct 2024 11:31 AM IST

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आए। नतीजे एग्जिट पोल्स के बिल्कुल उलट दिखाई पड़े। भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं, कांग्रेस को फिर से दूसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Polls - फोटो : Amar Ujala


वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 39.94 और कांग्रेस को 39.09 फीसदी मत मिले। हालांकि, अंतिम परिणाम आने से पहले तक कांग्रेस वोट शेयर में तो भाजपा से आगे थी, लेकिन सीटों के मामले में दूसरे नंबर पर चल रह थी। एक वक्त भाजपा को 39 फीसदी वोट मिले थे और उसने 49 सीटों पर बढ़त बनाई थी। इस दौरान कांग्रेस को 40.24 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन उसने महज 35 सीटों पर बढ़त बना रखी है।


अंतिम नतीजों से पहले वोट शेयर
पार्टी वोट शेयर (प्रतिशत में)
आप 1.57
भाजपा 39.00
बसपा 1.62
सीपीआई 0.01
सीपीआई(एम) 0.28
कांग्रेस 40.24
आईएनएलडी 5.04
जेएनजेपी 0.80
एनसीपी 0.00
एनसीपीएसपी 0.05
नोटा 0.39
अन्य 11.00

अंतिम नतीजों में वोट शेयर
पार्टी वोट शेयर (प्रतिशत में)
आप 1.79
भाजपा 39.94
बसपा 1.82
सीपीआई 0.01
सीपीआई(एम) 0.25
कांग्रेस 39.09
आईएनएलडी 4.14
जेएनजेपी 0.90
एनसीपी 0.00
एनसीपीएसपी 0.03
नोटा 0.38
अन्य 11.64


ऐसे बदली कहानी

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में पहले कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया। एक वक्त तो कांग्रेस ने करीब 60 सीटों पर बढ़त बना ली थी। दरअसल, हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया।




चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़े देखिए

निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 49, कांग्रेस 35, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चार सीट पर आगे चल रहे हैं।


सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

राज्य के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 10 साल बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्या कह रहे थे एग्जिट पोल?

कई ‘एग्जिट पोल’ में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बहरहाल, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next