विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने शनिवार को भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच 10 वर्षों से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी के साथ साथ आगे आने वाले समय में उच्चस्तरीय भागेदारी को लेकर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट पर बताया कि शृंगला और कुदाशेव के बीच भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं कुदाशेव ने इस मुलाकात के लिए कहा, हर्षवर्धन शृंगला के साथ बेहतरीन मुलाकात हुई और इस दौरान रूस व भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा हुई।