फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनजीए में परमाणु हथियारों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर भारत ने जताई सहमति

Sat, 03 Oct 2020 07:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में 'परमाणु हथियारों के उन्मूलन' को बढ़ावा देना के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी सहमति जताता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने और उसकी बाद उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए दुनियाभर में परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण की मांग ने तेजी पकड़ी। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हथियारों के निरस्त्रीकरण के लिए पहल की जाती रही है। 
 

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, भारत परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अग्रणी, सार्वभौमिक और भेदभाव रहित परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी दीर्घकालिक और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है। 
विज्ञापन


श्रृंगला ने कहा, भारत दुनिया के एकल बहुपक्षीय निरस्त्रीकरण मंच के रूप में निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन को उच्च प्राथमिकता देता है और एक व्यापक परमाणु हथियार सम्मेलन पर वार्ता शुरू करने का समर्थन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें