फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'विपक्ष को चिंता जबकि जनता को राहत', गुजरात सरकार के बुलडोजर एक्शन पर बोले हर्ष संघवी

Thu, 20 Mar 2025 04:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

गुजरात के राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि केवल विपक्षी दल इस पर आपत्ति जता रहे हैं, जबकि आम लोग ऐसे कड़े कदमों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
गुजरात के राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी - फोटो : एक्स@sanghaviharsh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को विधानसभा में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केवल विपक्षी दल इस पर आपत्ति जता रहे हैं, जबकि आम लोग ऐसे कड़े कदमों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी और इस तरह के अपराधियों को सड़कों पर घुमाया जाएगा ताकि वे दूसरों के लिए उदाहरण बन सकें।

कांग्रेस के आरोप पर संघवी का जवाब

विज्ञापन

बता दें कि संघवी कांग्रेस के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि भाजपा सरकार ने केवल छोटे-मोटे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करती है, जबकि बड़े माफियाओं जैसे खनन और भू-माफियाओं को छोड़ देती है। संघवी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जब गुजरात पुलिस बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर बनी अवैध इमारतें गिराती है, तो विपक्ष की आवाज बदल जाती है।

ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: जीवन बीमा में बदलाव के खिलाफ LIC एजेंट, राहुल से मिले; श्रमिकों के बीच भी पहुंचे कांग्रेस सांसद

संघवी ने गिरफ्तार 14 दंगाईयों का किया जिक्र 

विज्ञापन

संघवी ने अहमदाबाद पुलिस द्वारा 14 मार्च को वस्त्राल इलाके में यात्रियों पर हमला करने और दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार 14 आरोपियों में से छह के अवैध रूप से निर्मित घरों को गिराए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बुलडोजर ऐसे असामाजिक तत्वों पर काम करेगा, जो अन्य राज्यों से गुजरात में आकर हंगामा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेता रात में जिन लोगों को असामाजिक तत्व मानते हैं, सुबह वे उन्हें गरीब बताने लगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपद्रवियों को पुलिस जल्दी पकड़ती है और कानून के अनुसार उन्हें सजा दी जाती है।

कांग्रेस के ड्रग्स संबंधित सवालों पर भी पलटवार 
कांग्रेस द्वारा ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर उठाए गए सवालों पर भी संघवी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करे। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और अन्य राज्यों से ड्रग्स भी जब्त किए हैं। साथ ही संघवी ने गुजरात में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान गुजरात में अपराधी वर्ग की पहचान हुआ करती थी, जैसे अहमदाबाद में लतीफ के रूप में।

ये भी पढ़ें:- Attacks on Tesla: US में मस्क का हिंसक विरोध, UK में भी आक्रोश; ट्रंप से नजदीकी और सरकार में दखल से भड़के लोग

विज्ञापन


एनसीआरबी के आकड़े पर दिया जोर
इसके साथ ही संघवी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि गुजरात भारत के अपराध ग्राफ में 33वें स्थान पर है और बच्चों के खिलाफ अपराध में 27वें स्थान पर है। संघवी ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि गुजरात पुलिस किसी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करती और हर किसी को कानून के अनुसार सजा देती है।

ये भी देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें