फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर छापा, पाटीदार नेता हार्दिक, अल्पेश और जिग्नेश के खिलाफ एफआईआर

Sun, 08 Jul 2018 05:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और विधायक अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ पुलिस ने अतिचार और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। इन पर अपने समर्थकों के साथ एक महिला के घर में अवैध रूप से शराब रखी होने पर रेड मारने का आरोप है।   

विज्ञापन


महिला कंचनबेन मकवाना का घर गांधी नगर के एसपी के कार्यालय के नजदीक स्थित है। मकवाना ने अपनी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को पटेल, कांग्रेस विधायक ठाकोर और निर्दलीय विधायक मेवाणी ने अपने दर्जनों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। उस वक्त घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था।

इन लोगों ने घर को शराब का गुप्त अड्डा साबित करने के लिए देसी शराब के दो पाउच भी रख दिए थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह शराब नहीं बेचती है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। राज्य में 1960 से ही कानूनन शराब बंदी है। इसके तहत शराब की बिक्री, सेवन, संग्रह और निर्माण पर पूरी तरह रोक है।  
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि गांधी के गुजरात में शराब माफिया पुलिस से मिलकर कुछ भी कर सकते है और सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि नकली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती चार लोगों से मुलाकात के बाद हमने आदिवाड़ा गांव में मकवाना के घर पर छापा मारा था। ठाकोर ने कहा कि छापा मारने का मकसद पुलिस और सरकार की राज्य में बिक रही शराब पर रोक लगाने में नाकामी को सामने लाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें