फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल दिवस: छह करोड़ ग्रामीण घरों में और पहुंचा नल से जल, पीएम मोदी ने कहा- पानी की एक-एक बूंद बचाएं

Wed, 23 Mar 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि भारत विश्व में सबसे ज्यादा भूजल दोहन करने वाला देश है। वहीं केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि सरकार जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि भावी पीढ़ियां पानी की कमी से प्रभावित न हों। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त 2019 से अब तक देश के 6 करोड़ और ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा दिया गया है। इन घरों की कुल संख्या 9.24 करोड़ से अधिक हो गई है। यह काम जल जीवन मिशन के जरिए हुआ। पीएम मोदी ने मंगलवार को जल दिवस पर बताया कि मिशन माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने वाला साबित हुआ है। उन्होंने लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि सरकार जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि भावी पीढ़ियां पानी की कमी से प्रभावित न हों। 

अभी नहीं चेते तो अगले 25 साल में नहीं मिलेगा भूजल
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि भारत विश्व में सबसे ज्यादा भूजल दोहन करने वाला देश है। हमारे पूर्वजों द्वारा संरक्षित भूजल को हम आज अंधाधुंध तरीके से निकाल रहे हैं। इसी रफ्तार से दोहन होता रहा, तो अगले 25 साल में पीने के पानी की भयानक कमी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें