फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा विवाद: 80 साल की शिवसेना समर्थक से सपरिवार मिले ठाकरे, मंगेशकर परिवार के कार्यक्रम से बनाई दूरी

Mon, 25 Apr 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

निर्दलीय विधायक रवि राणा व उनकी सांसद पत्नी नवनीत कौर राणा ने मुंबई में ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन
Uddhav Thackeray, family meet 80-year-old Shiv Sena worker - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र व खासकर मुंबई में गरमाते हनुमान चालीसा विवाद के बीच रविवार शाम को सीएम उद्धव ठाकरे ने 80 साल की एक शिवसेना समर्थक के घर जाकर उनसे मुलाकात की। सीएम ठाकरे ने बुजुर्ग शिवसेना कार्यकर्ता यह भेंट तब की, जब पीएम नरेंद्र मोदी को मुंबई में प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान से नवाजा जा रहा था। 

विज्ञापन


दरअसल, निर्दलीय विधायक रवि राणा व उनकी सांसद पत्नी नवनीत कौर राणा ने मुंबई में ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने प्रदर्शन कर रहे थे। शिवसेना के समर्थकों के साथ 80 साल की चंद्रभाग शिंदे भी मौजूद थीं। वह फिल्म 'पुष्पा' के नायक की स्टाइल में 'झुकेगा नहीं' की नकल कर रही थीं। इसलिए उसकी ओर सबका ध्यान गया था।सीएम उद्धव ठाकरे जब चंद्रभागा शिंदे से मिलने पहुंचे तब उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, दोनों पुत्र आदित्य व तेजस ठाकरे भी थे। आदित्य महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं। 

सीएम ठाकरे ने रविवार शाम को उस वक्त शिवसेना की बुजुर्ग कार्यकर्ता से घर जाकर मिलने का कार्यक्रम बनाए, जब कुछ ही दूरी पर लता मंगेशकर के परिवार द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का सम्मान किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि मंगेशकर परिवार ने ठाकरे को न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने कार्ड में सिर्फ पीएम मोदी व उषा मंगेशकर का नाम लिखा होने के कारण भाग नहीं लिया। कार्ड पर सीएम का नाम नहीं होने से उसे सरकारी प्रोटोकॉल के खिलाफ माना गया। 
विज्ञापन


राणा दंपत्ती को भेजा जेल
उधर, हनुमान चालीसा विवाद की बात करें तो राणा दंपती को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर दो वर्गों की बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 29 अप्रैल को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। इस पर मुंबई पुलिस से 27 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें