सीबीआई ने आज पश्चिम बंगाल के चर्चित हंसाखाली दुष्कर्म व हत्याकांड की दूसरी जांच रिपोर्ट कलकत्ता हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष पेश कर दी।
इस बीच, एक याचिकाकर्ता ने केस की सुनवाई नादिया से कोलकाता की कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह इस अर्जी की प्रतियां 17 मई को होने वाली अगली सुनवाई के दिन सभी संबंधित पक्षों को मुहैया कराए।
विज्ञापन
बीरभूम हिंसा मामले की रिपोर्ट मांगी
इसके अलावा, बीरभूम, रामपुरहाट हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को केस की एक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। मामले में दो किशोर आरोपियों को जमानत देने का आदेश एक हलफनामे के रूप में दिया गया था। इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 10 मई है।