फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'सियासत से संन्यास लें, बेटे को सौंपें पार्टी की कमान...', ओवैसी की चंद्रबाबू नायडू को सलाह

Mon, 16 Jun 2025 05:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।

सार

Andhra Pradesh: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को राजनीति से संन्यास लेने और टीडीपी की कमान बेटे लोकेश को सौंपने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकेश ही उत्तराधिकारी हैं और नायडू गुमराह कर रहे हैं। पार्टी में भी लोकेश को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की अटकलें तेज हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नारा लोकेश को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को सलाह दी है कि वह राजनीति से संन्यास लें और पार्टी की कमान अपने मंत्री बेटे को सौंप दें।
विज्ञापन


कुरनूल जिले के आदोनी में रविवार रात एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून मुसलमानों के अधिकारों का हनन करेगा। ओवैसी ने कहा, मैं चंद्रबाबू नायडू से कह रहा हूं, आप लोकेश का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। वैसे भी आपके बाद आपका बेटा ही उत्तराधिकारी बनेगा। जूनियर एनटीआर तो नहीं आने वाले, हैं ना? आप लोकेश को भ्रमित कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप, कहा- बंगाली बोलने वाले भारतीयों को बांग्लादेशी बताया जा रहा
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, आप पहले ही अविभाजित आंध्र प्रदेश के नौ साल और विभाजित आंध्र प्रदेश के 5 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब बहुत हो गया, अब अपने बेटे की जिम्मेदारी संभालने दीजिए। 
विज्ञापन


पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कुछ मंत्रियों ने भी यह राय दी है कि नारा लोकेश को टीडीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, ताकि पार्टी के उत्तराधिकार की योजना स्पष्ट हो सके। हाल ही में आयोजित टीडीपी की 'महानाडु' बैठक के बाद यह अटकलें लग रही थीं कि लोकेश की पदोन्नति की घोषणा की जाएगी, लेकिन पार्टी की ओर से ऐसा कोई एलान नहीं किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें