अरुणाचल प्रदेश के टूटिंग में विवाद को सुलझाने के संबंध में एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। बता दें कि टूटिंग में चीन की तरफ से
भारतीय सीमा की तरफ एक सड़क बनाने का प्रयास किया गया था।
पढ़ें- अब सरहद पर व्हाट्सऐप के जरिये तस्करी, देखिए किस तरह होता है सारा खेल?
भारत और
चीन के सैनिकों के हाथ मिलाने वाले इस वीडियो की सत्यता का पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह वास्तविक लग रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय अधिकारी इस मुद्दे के समाधान के लिए चीनी सेना अधिकारी से मुलाकात कर रहा है। एक संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों अधिकारी अपने अन्य साथियों के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।