फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: केंद्रीय मंत्री का दावा...ऐसे तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा

Sun, 09 Feb 2020 06:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
G kishan reddy - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी रविवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को यह साबित करने की चुनौती दी कि नगारिकता कानून किस प्रकार से भारत की 130 करोड़ आबादी के खिलाफ है।

विज्ञापन


जी किशन रेड्डी ने कहा कि अगर बांग्लादेश के नागरिकों को भारतीय नागरिकता की पेशकश की जाए, तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा। 

उन्होंने पूछा, 'अगर बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता देने की पेशकश की जाए तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा। अगर उन्हें नागरिकता देने का वादा किया जाए तो आधे बांग्लादेशी भारत चले आएंगे। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? केसीआर? या राहुल गांधी?'

विपक्ष पर हमला करते हुए रेड्डी ने कहा कि वे घुसपैठियों के लिए नागरिकता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए मुस्लिमों को भी नागरिकता देने की मांग कर रहे हैं। भारत सरकार सीएए की समीक्षा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और उसकी ‘सहयोगी पार्टी’ एआईएमआईएम पर तंज कसते हुए रेड्डी ने आरोप लगाया कि टीआरएस वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें