फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन में रक्षामंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिले एचएएल के सीएमडी माधवन

Wed, 09 Jan 2019 02:16 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीनों सेनाओं के प्रमुख
विज्ञापन
संसद भवन में आज भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के प्रमुख आर. माधवन ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की।  राफेल विवाद और एचएएल के वित्तीय संकट के बीच यह मुलाकात महत्वपूर्ण बताई जा रही है। एचएएल के पास केवल तीन महीनों तक अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये थे। साथ ही एचएएल के सबसे बड़े ग्राहक भारतीय वायु सेना ने अपने बकाया नहीं चुकाए हैं।
विज्ञापन






इससे पहले थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत, वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ और नेवी प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा संसद भवन पहुंचे थे। यह मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को राफेल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रहे हैं।

राहुल गांधी के आरोपों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय और वायुसेना के अधिकारियों की जानकारी के बगैर डील में बदलाव करके एचएएल की जगह अनिल अंबानी की कंपनी को फ्रेंच कंपनी का ऑफसेट पार्टनर बना दिया। मोदी सरकार ने कांग्रेस के लगाए भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। अनिल और उनकी कंपनी भी आरोपों को नकार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें