फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ministry Of Minority Affairs: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, 10 मार्च अंतिम तारीख

Sun, 12 Feb 2023 07:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने शुरू हो गए हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। 
विज्ञापन
haj committee of india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की है कि हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत 10 फरवरी, 2023 से हुई। लोग हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.gov.in/haf23 पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने छह फरवरी को नई हज नीति की घोषणा की थी, जिसके तहत हज यात्रा के लिए आवेदन पत्र मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही हज यात्रा के लिए पैकेज की राशि 50,000 रुपये कम की गई है। नई हज नीति को साझा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है। 

हर साल ईद उल अजहा त्योहार के मौके पर दुनियाभर के मुस्लिम हज के लिए सऊदी अरब के मक्का शहर जाते हैं, जो मुसलमानों का पवित्र स्थान है। हज शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम सभी वयस्क मुसलमानों के लिए एक अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य है।  सऊदी अरब ने जनवरी में घोषणा की थी कि इस साल हज के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें