दुबई-कालीकट विमान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अजीबो-गरीब ढंग से आईएस के नारे लगा रहा था। विमान के क्रू मेंम्बर्स को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत विमान का रूट डायवर्ट कर दिया। खतरे को देखते हुए विमान को मुंबई में इमरेंजी लैंडिंग कराई गई। हालांकि नारे लगाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। नारे लगाने वाले व्यक्ति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सुबह करीब सवा 9 बजे विमान की लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर हुई है।
Due to unruly behaviour of passenger onboard Indigo Dubai-Calicut flight, emergency landing was made in Mumbai at 9.15 am. Now took off
— ANI (@ANI_news) July 28, 2016
दो यात्रियों को हिरातस में लिया गया
- फोटो : indigo
मुंबई में लैंडिंग होने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने दो यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि विमान वापस उड़ान भर चुका है। और पूरी तरह सुरक्षित है। एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी का कहना है कि उन्होंने एयरलाइन्स की शिकायत पर दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। और उनसे पूछताछ चल रही है। डीसीपी का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जो नारे यात्री ने लगाए थे वो आईएसआईएस के ही थे या कुछ और।
इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि, एक यात्री अचानक चालक दल के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वो कूदकर कार्ट पर जाकर बैठ गया।
Unruly behaviour onboard Dubai-Calicut Indigo flight: Two passengers detained by Airport Police in Mumbai
— ANI (@ANI_news) July 28, 2016
2 passengers detained after Airlines complained of passengers fighting onboard,can't confirm #ISIS slogans right now: Airport Police DCP— ANI (@ANI_news) July 28, 2016
A passenger suddenly started misbehaving with crew, jumped on forward cart (used for food & onboard merchandise)&sat on it: IndiGo statement— ANI (@ANI_news) July 28, 2016