असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर इंदिरा गांधी आज जीवित होतीं तो मैं उनसे पूछते कि 1971 की जीत के बाद उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) क्यों नहीं लिया और शिमला समझौते में भारत के पक्ष में और मजबूत फैसले क्यों नहीं किए।
बता दें कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम सरमा ने कहा कि हमारी सेना ने 1971 की जंग जीत ली थी। अगर इंदिरा गांधी जिंदा होतीं, तो मैं उनसे पूछता कि आपने पाकिस्तान को एक इस्लामिक राष्ट्र बनने क्यों दिया? साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ये भी पूछता कि आपने शिमला समझौते में पीओके को भारत में मिलाने की कोशिश क्यों नहीं की? और आपने चिकन नेक कॉरिडोर को 100 मील और क्यों नहीं बढ़वाया?