फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू प्लस टू डॉयलाग में उठाएंगे एच 1 बी वीजा का मामला: सुषमा स्वराज 

Thu, 26 Jul 2018 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका जाने वाले भारतीयों को एच1 बी वीजा को लेकर भविष्य में कोई दिक्कत न आए लिहाजा सितंबर में अमेरिका के साथ होने वाले 'टू प्लस टू' डॉयलाग में इसे उठाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बताया कि देश में अमेरिका के साथ होने वाली विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक में इस मुद्दे को निश्चित तौर पर उठाएंगे।        

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने वीजा को लेकर बदली अमेरिकी नीति और खासकर एच1 बी वीजा को लेकर संभावित कटौती पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि अमेरिका की आईटी इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में भारतीय युवा काम करते हैं ऐसे उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
  
विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि अमेरिकी नीति को लेकर खतरा जरूर बना हुआ है। वीजा को लेकर जो सोच और नियमों में सख्ती उनकी ओर से की जा रही है उससे भारतीयों की संख्या में कटौती हो सकती है। 
विज्ञापन


कुछ परिवर्तन भी जरूर हुए हैं बावजूद अभी तक एच1 बी वीजा को लेकर कोई प्रमुख परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसा न हो इसके लिए भारत सरकार भरपूर प्रयास कर रही है और वहां के विदेश, वित्त और कामर्स मंत्रियों बातचीत भी की गई है। वहां की कांग्रेस के लोगों से भी बात करेंगे। 
 
विदेश मंत्री ने बताया कि भले ही एच1 बी वीजा को लेकर संशय बना हुआ है बावजूद वीजा लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां 2014में एक लाख आठ हजार लोगों ने वीजा लिया था वर्तमान में एक लाख 29 हजार हो गया है। आनंद शर्मा ने 2017 की किसी रिपोर्ट को हवाला दिया जिसमें संख्या घटने की बात कही गई। इस पर विदेश में सरकारी आंकड़े सदन में पेश किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें