फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बैग के साथ जिमनास्ट करने वाले बच्चे बोले- नादिया कोमेनेकी की तरह बनना चाहेंगे

Thu, 05 Sep 2019 09:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जिमनास्ट करने वाले स्कूल बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया में स्कूल बैग लेकर जिमनास्ट करते बच्चों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे बच्चों की पहचान कोलकात के रहने वाले 11 साल की जशिका और 12 साल के मोहम्मद अजाजुद्दीन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वायरल हो रहे इनके वीडियो को पांच बार की ओलंपिक चैंपियन नादिया कोमेनेकी ने भी ट्वीट कर खुशी जताई थी। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देने की बात कई बार की। 

जब बच्चों को पता चला कि उनके वीडियो की सराहना नादिया ने की है तो जशिका खान ने कहा, 'जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मुझे बहुत खुशी हुई, मैंने अपने माता-पिता को भी बताया और वे बहुत खुश हुए। मैं इसे चार साल से कर रही हूं, मैं भविष्य में नादिया कोमेनेकी की तरह जिमनास्ट बनना चाहती हूं।''
विज्ञापन


वहीं, जशिका के छोटे भाई मोहम्मद अजाजुद्दीन ने कहा, 'मैं अपने डांस टीचर पर गर्व करने के लिए कुछ करना चाहता हूं। अगर मुझे भविष्य में जिमनास्टिक करने का मौका मिलता है, तो मैं इसे जरूर करूंगा लेकिन मैं कभी भी डांस करना बंद नहीं करूंगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें