उधर ज्ञानवापी परिसर में बंद तहखाने की ASI सर्वे कराने की मांग के मामले में जिला जज की अदालत में 6 फरवरी को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 फरवरी नियत की है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दावा किया कि एएसआई की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ज्ञानवापी में आठ तहखाने हैं। इनमें से एस-1 और एन-1 तहखाना का सर्वे नहीं हुआ है।
इसके अलावा ज्ञानवापी के सील क्षेत्र में ASI से सर्वे कराने की मांग को लेकर हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। कोर्ट इस याचिका की सुनवाई करेगा।