फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 विश्वकप के लिए गुवाहाटी को मेजबानी की मिली मंजूरी

Tue, 25 Oct 2016 05:17 AM IST
एजेंसी/गुवाहाटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले वर्ष होने वाले फीफा अंडर-17 विश्वकप के आयोजन के लिए गुवाहाटी शहर को भी फीफा की ओर से हरी झंडी मिल गई है। गुवाहाटी इस क्रम में पांचवां शहर बन गया है जिसे फीफा ने मैचों के आयोजन के लिए चुना है। इससे पहले कोच्चि, नवी मुंबई, गोवा और राजधानी दिल्ली को फीफा की ओर से विश्वकप मैचों के आयोजन के  लिए स्वीकृति मिली। 
विज्ञापन


फीफा के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के सदस्यों के साथ गुवाहाटी में मैचों और अभ्यास सत्र के आयोजन के लिए स्टेडियम और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। 

एलओसी के टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा, राज्य की नई सरकार के साथ बेहतर समझ से हमें मदद मिली। अंडर-17 विश्वकप के आयोजन की महत्ता सरकार समझती है और हमें सरकार ने पूरा समर्थन दिया। फीफा प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अब पश्चिम बंगाल रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें