केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर वर्षों पहले गुप्त तिजोरियों में रखी अपनी अमूल्य संपत्ति को लेकर प्रसिद्ध हुआ था। ठीक उसी तरह अब राज्य का एक और मंदिर अपने नाम पर करोड़ों की संपत्ति के कारण सुर्खियों में है।
विज्ञापन
एक आरटीआई के जवाब से पता चला है कि प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर के पास 1,737.04 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि और 271.05 एकड़ जमीन है।
मंदिर के पास कथित तौर पर सोने, चांदी और कीमती पत्थरों का विशाल संग्रह है, जो भक्तों से भेंट के रूप में प्राप्त हुआ है। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से विवरण और मूल्य का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
सदियों पुराने इस मंदिर में भगवान विष्णु को कृष्ण के रूप में पूजा जाता है। हर साल देशभर से हजारों लोगों को यह मंदिर आकर्षित करता है। गुरुवायूर के मूल निवासी और प्रॉपर चैनल नाम के संगठन के प्रमुख एम.के. हरिदास की ओर से आरटीआआई दायर की गई थी। इसके जवाब में मंदिर की संपत्ति का विवरण सामने आया।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में गुरुवार प्रबंधन ने जवा दिया कि मंदिर के पास 271.0506 एकड़ जमीन है, लेकिन प्रबंधन द्वारा इसके मूल्य का आकलन किया जाना बाकी है। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया गया कि विभिन्न बैंकों में मंदिर के 1737,04,90,961 रुपये जमा हैं।