फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti: राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- 'उनकी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें'

Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में गुरु नानक जी की महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु नानक जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- गुरु नानक जी की शिक्षाएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहें। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा- गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश व विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और सिख भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने हमें समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी। हम उनकी शिक्षाओं को अपनाकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और समाज कल्याण की भावना के साथ कार्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकानाएं दीं। उन्होंने कहा, एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें