फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान संघर्ष: एयर इंडिया ने खाड़ी देशों की उड़ानें 2 मार्च तक रोकीं, यात्रियों को मिलेगा रिफंड

Sun, 01 Mar 2026 05:03 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईरान पर हमलों और खाड़ी क्षेत्र में हवाई रास्ता बंद होने से दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर 225 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई में पार्किंग की कमी के कारण उड़ानों को डायवर्ट करने पर रोक लगा दी गई है। इस सबके बीच एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा एलान किया है। 

विज्ञापन
Flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में हवाई रास्ता (एयरस्पेस) बंद हो गया है। इस वजह से रविवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 225 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, इन 225 उड़ानों में से 125 मुंबई एयरपोर्ट पर और कम से कम 100 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द हुई हैं। इस सबके बीच एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट से कितनी उड़ाने रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रवानगी और 40 का आगमन रद्द किया गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिडिल ईस्ट के बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। डीआईएएल ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कामकाज संभालता है।

ये भी पढ़ें:  इस्राइल-ईरान जंग का असर: दिल्ली-अमृतसर एयरपोर्ट पर 110 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द; हवाईअड्डों पर यात्री परेशान
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट से 125 उड़ानें रद्द
मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 2:30 बजे तक कुल 125 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 67 जाने वाली और 58 आने वाली उड़ानें शामिल हैं। मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने शनिवार रात नौ बजे से एक मार्च सुबह आठ बजे तक के लिए एक विशेष नोटिस (NOTAM) जारी किया। इसके तहत किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट होकर मुंबई आने की अनुमति नहीं दी गई।

एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह की कमी के कारण यह फैसला लेना पड़ा। कई उड़ानें अपने शुरुआती शहर लौट गईं या पास के दूसरे एयरपोर्ट पर उतर गईं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शनिवार रात नौ बजे ही साफ कर दिया था कि वे अब और डायवर्जन स्वीकार नहीं करेंगे। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को भारतीय एयरलाइंस की करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो सकती हैं।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने किया ये एलान
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की उड़ानों पर रोक बढ़ा दी है। अब ये उड़ानें दो मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी 2026 तक टिकट बुक की थी और जिनकी यात्रा पांच मार्च तक तय थी, उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी। यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। इसके अलावा, वे टिकट रद्द करके पूरा पैसा वापस भी ले सकते हैं। यह रिफंड सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें