फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने तिहाड़ में चिदंबरम से की मुलाकात

Wed, 18 Sep 2019 11:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • चिदंबरम से मिले गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल।
  • करीब आधे घंटे की मुलाकात में कश्मीर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
  • इस दौरान कार्ति चिदंबरम भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को सुबह तिहाड़ जेल पहुंचकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सूत्रों का कहना है कि पटेल और आजाद के साथ चिदंबरम के बेटे एवं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे।

माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के साथ कश्मीर, आगामी विधानसभा चुनावों और अर्थव्यवस्था की स्थिति सहित मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। चिदंरबम की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब आधे घंटे चली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पांच सितंबर को चिदंबरम को सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 19 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


फिलहाल वह तिहाड़ जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है, जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी।

चिदंबरम ने गत सोमवार को जेल में ही अपना 74वां जन्मदिन मनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें