फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने लड़की को बीच सड़क रोका, पूछा- शादी करनी है, इनकार पर चाकू से गला रेता

Wed, 25 Dec 2019 09:15 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट में मंगलवार को एक सिरफिरे ने युवती का गला रेत दिया। पहले तो एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने सिंदूर की डिब्बी के साथ लड़की को बीच सड़क पर रोका फिर उसने लड़की पर शादी का दबाव बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे लड़की लहूलुहान हो गई। 

विज्ञापन


लड़की पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी इतने गुस्से में था कि आस पास मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ी आदि लेकर युवक की तरफ बढ़े तो आरोपी वहां से भागने लगा और कुछ दूर जाकर खुद के गले पर भी चाकू मार लिया। 

घायल लड़की की पहचान प्रिया अनिल चौधरी (20) के रूप में हुई है जबकि हमलावर का नाम विक्रम विश्वनाथ पांडेसर (22) है। लोगों की मदद से दोनों को राजकोट के अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार पीड़िता प्रिया की हालत गंभीर है। वह अभी बेसुध है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मेटोडा में रह कर कारखाने में काम करता है। वहीं, पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह राजकोट के मेटोडा जीआईडीसी क्षेत्र में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है। 
विज्ञापन


पीड़िता के जीजा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें