फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में चल रही थी सुनवाई, तभी कोर्टरूम में आ गया तेंदुआ, थम गईं सबकी सांसें

Sat, 15 Dec 2018 12:56 PM IST
अभिलाषा पाठक न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पिंजड़े में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में उस समय सभी की सांसें थम गईं, जब सुनवाई के दौरान ही कोर्टरूम में एक तेंदुआ घुस गया। घटना सुरेंद्रनगर के चोटिला स्थित स्थानीय अदालत में दोपहर के समय हुई और उस समय अदालत में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था।

विज्ञापन


जज साहब मामले की सुनवाई कर रहे थे और वकील साहब जिरह, तभी कोर्टरूम की खुली हुई एक खिड़की से एक बिन बुलाया मेहमान कूदकर अंदर आ गया, जिसे देखकर सभी सांसें हलक में ही अटकी रह गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों की मानें तों तेंदुए को देखकर इंसान डरे हुए थे और इंसानों को देखकर तेंदुआ सहम गया था।

आनन-फानन में वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई और तब तक के लिए कोर्टरूम को बंद कर दिया गया। पूरी तैयारी के साथ पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्यूलाइजर के जरिए तेंदुए को बेहोश किया और पिंजरे में बंद करके उसे ले गए।
विज्ञापन


हालांकि तेंदुए पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद भी ली गई और अदालत की एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ काबू में आया और सबकी जान में जान लौटी। वन विभाग ने तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि चोटिला एक पहाड़ी इलाका है और तीर्थस्थल के रूप प्रसिद्ध है। जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवर और तेंदुए दिखते रहे हैं। गौरतलब है कि 2 नवंबर को गुजरात सचिवालय में भी एक तेंदुआ घुस गया था और उसे निकालने में भी घंटो मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें