फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST का विरोध बेअसर : चार बड़े बिजनेस केंद्रों में भाजपा की जोरदार जीत

Tue, 19 Dec 2017 01:13 AM IST
एजेंसी / अहमदाबाद
विज्ञापन
gst
विज्ञापन
गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने जीएसटी को मुद्दा बनाने की पुरजोर कोशिश की। टेक्सटाइल के लिए मशहूर में जीएसटी के खिलाफ उठी चिंगारी भी इशारा कर रही थी कि भाजपा के लिए राह कठिन हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद बिजनेस केंद्र माने जाने वाले चार बड़े जिलों ने ही भाजपा को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी ने सूरत, अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा की 55 सीटों में से 44 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस को महज 11 सीटों से ही संतोष दर्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें- आपका, हमारा सबका प्यारा Parle-G होने जा रहा है महंगा, नये साल में इतना हो जाएगा दाम

टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए विख्यात अहमदाबाद में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ छह सीटें गईं हैं। वहीं हीरे और कपड़े के व्यवसाय वाले सूरत जिले में पार्टी ने 16 में से 15 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। यही वह शहर है, जहां जीएसटी को लेकर काफी उग्र विरोध हुआ था। वहीं राजकोट में सभी 4 शहरी सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। ग्रामीण इलाके में भी पार्टी ने चार में से दो सीटें जीती हैं। राजकोट आभूषण, एंब्रायडरी और घड़ी के पुर्जे बनाने के लिए विख्यात है। पेट्रोकेमिकल, फॉर्मास्युटिकल, बायोटेक के लिए प्रसिद्ध वडोदरा में भाजपा को 10 में से 8 सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें