फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सीटों पर दो हजार से कम वोट से फैसला, जबकि कुछ पर रहा सिर्फ 200 का अंतर

Tue, 19 Dec 2017 12:04 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp, congress
विज्ञापन
गुजरात में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर वाली कम से कम 16 ऐसी सीटें रहीं जहां जीत का अंतर दो हजार से कम रहा। वहीं इनमें से कुछ सीटों पर 200 वोट से फैसला हुआ। ढोलका और फतेपुरा जैसी सीटों पर एनसीपी और बसपा ने काफी महत्वपूर्ण मत हासिल किए हैं। अगर ये पार्टियां ज्यादा वोट न पातीं, तो कांग्रेस की जीत तय होती। 
विज्ञापन


वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कई सीटों पर बड़ी भूमिका अदा की। हिमतनगर, पोरबंदर और विजापुर जैसी कई सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों और बागियों ने भी दोनों प्रमुख दलों के ठीक ठाक वोट काटे हैं। आदिवासी प्रभाव वाली डांग सीट पर कांग्रेस ने सिर्फ 768 मत से बढ़त बनाई। जबकि एसटी बहुल कपराडा पर उसने मात्र 170 वोट से जीत हासिल की। 

पढ़ें- EVM पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान

हालांकि आठ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो हजार से कम वोट से पीछे रहे गए। गोधरा में भाजपा के सीके राउलजी मात्र 258 वोट से जीते। जबकि यहां 3050 नोटा वोट पड़े और एक निर्दलीय उम्मीदवार 18 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। धोलका में कांग्रेस मात्र 327 वोट से चुनाव हारी। जबकि यहां बसपा और एनसीपी ने क्रमश: तीन हजार और एक हजार से ज्यादा वोट पाए। फतेपुरा में भाजपा ने 2711 वोट से चुनाव जीता, जबकि एनसीपी ने 2747 वोट पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें