फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: महिला-दो बच्चों और सास ने की आत्महत्या; पतियों को उकसाने-प्रताड़ित करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 07:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर (गुजरात)

सार

Gujarat: पालनपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एवी देसाई ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नयना चौहान और उसकी सास कनुबा चौहान ने अपने-अपने पतियों नाराणसिंह और गेनसिंह चौहान द्वारा लगातार यातना और दुर्व्यवहार के कारण यह चरम कदम उठाया।
विज्ञापन
बांध में कूदकर आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में 30 वर्षीय एक महिला, उसके दो बच्चों और उसकी 55 वर्षीय सास ने कथित तौर पर एक बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई। शक है कि महिलाओं ने अपने-अपने पतियों के हाथों कथित उत्पीड़न के कारण अपनी जान दे दी होगी।

विज्ञापन

पालनपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एवी देसाई ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नयना चौहान और उसकी सास कनुबा चौहान ने अपने-अपने पतियों नाराणसिंह और गेनसिंह चौहान द्वारा लगातार यातना और दुर्व्यवहार के कारण यह चरम कदम उठाया। उन्होंने कहा कि नयना के भाई प्रवीणसिंह वाघेला की शिकायत के आधार पर नाराणसिंह और गेनसिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, हमले और अन्य अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। नाराणसिंह फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

नयना, उसकी बेटी सपना (8) और बेटा विराम (5) के साथ-साथ कनुबा शनिवार सुबह बिना किसी को बताए नानी भटामल गांव में अपना घर छोड़कर चले गए। जब वे शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की और बाद में उन्हें गांव के पास दंतीवाड़ा जलाशय की सीमा की दीवार के पास उनके जूते मिले, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। देसाई ने कहा कि नरसिंह और गेनसिंह नयना की पिटाई करते थे और जब कनुबा अपनी बहू का पक्ष लेती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें