फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गुजरात में महिला ने दो मासूम बच्चे के साथ कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने शव किया बरामद

Wed, 05 Jan 2022 12:55 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दाहोद

सार

महिला के आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हमने तीनों शव को बरामद कर लिया है और आगे इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला ने कथित तौर पर पहले अपने दो नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया, फिर खुद कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना मंगलवार को देवगढ़ बरिया तालुका के देगवाड़ा गांव के बाहरी इलाके में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मीनाक्षी हरिजन (30) की शादी को 12 साल हो चुके थे। वह अपने दो बच्चों के साथ जलाऊ लाने के बहाने सुबह घर से निकली फिर देर शाम तक नहीं लौटी। और भी अधिक देरी होने पर जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सका।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला
पुलिस ने बताया कि ससुराल पक्ष के साथ विवाद होने के बाद महिला गुस्से में घर से निकली थी और इसके बाद खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें