फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया ने पीएम पर बोला हमला, कहा- दिल्ली के इशारे पर गुजरात क्राइम ब्रांच ने रची साजिश

Wed, 17 Jan 2018 09:00 PM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में अपनी हत्या की आशंका जताने के एक दिन बाद विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि दिल्ली के इशारे पर क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी जेके भट्ट उनके और संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने भट्ट के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने की मांग की है पता चल सके कि क्या वे प्रधानमंत्री के संपर्क में थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे अस्पताल में भर्ती होने के कारण कुछ नहीं कर पाए लेकिन अब अपने वकीलों से बातचीत के बाद वे क्राइम ब्रांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। मालूम हो कि राजस्थान पुलिस जिस केस में उन्हें गिरफ्तार करने अहमदाबाद पहुंची थी, उसे वहां की राज्य सरकार तीन साल पहले ही वापस ले चुकी है, लेकिन अदालत और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। नौकरशाही के स्तर पर हुई इस चूक के कारण केस वापसी की चिट्ठी अदालत तक पहुंची ही नहीं। इस वजह से अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

तोगड़िया ने कहा कि वे अपने मित्र और गुजरात के सीएम से अनुरोध कर रहे हैं कि क्राइम ब्रांच को साजिश ब्रांच न बनाया जाए। राजनीतिक षड़यंत्र में क्राइम ब्रांच की मदद लेने से लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीपी भट्ट केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जेके भट्ट से पूछना चाहता हूं कि किस कानून के तहत उन्होंने मुझे रात को दो बजे जगाया। अगर आप मुझसे पूछताछ ही करना चाहते थे तो मध्यरात्रि में मुझे परेशान करने का पैसला करने वाले आप कौन है। इसका मतलब है कि भट्ट ने दिल्ली के आका के इशारे पर कानून को अपने हाथ में लिया।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित की जा रही है। क्राइम ब्रांच टीवी चैनलों को चुुनिंदा वीडियो जारी कर रहा है। वर्ष 2005 में संघ के नेता संजय जोशी का वीडियो जारी कर उन्हें बदनाम किया गया। वे उन लोगों का नाम जानते हैं जिन्होंने यह फर्जी वीडियो बनाया था। समय आने पर उनके नामों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें