फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बोले शाह- 70 साल बाद करवट ले रहा लोकतंत्र, BJP का 2019 में जीतना तय

Mon, 18 Dec 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत को आजादी के बाद लोकतंत्र में बड़ा बदलाव करार दिया।
विज्ञापन


जीत के बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में शाह ने बातचीत की शुरुआत यह कहकर की 'मोदी जी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को धन्यवाद। यह पीएम मोदी की नीतियों, वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत है।'

शाह ने आगे कहा 'मोदी के पीएम बनने के बाद से ही इन कुरीतियों पर प्रहार हुआ है। अब ये देश की राजनीति से गायब हो रहे हैं।

शाह ने यह कहकर कांग्रेस पर वार किया कि 'आजादी के 70 साल बाद देश का लोकतंत्र करवट बदल रहा है। यूपी के बाद गुजरात में भी साबित हुआ कि सिर्फ और सिर्फ विकास ही चलेगा। इस जीत से साबित हुआ गुजरात की जनता ने आग लगाने वाले मुद्दों को नकार दिया।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रचार को निचले स्तर पर ले गई

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 'चुनाव के दौरान प्रचार का स्तर गिराने का भी प्रयास हुआ। कांग्रेस प्रचार को निचले स्तर पर ले गई। लेकिन गुजरात में गलत प्रचार के बाद भी जीतना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।'

शाह ने चुनावों में पाटीदार और जीएसटी के मुद्दों के प्रभाव को नकारते हुए कहा कि 'ऐसे मुद्दों का कोई व्यापक असर नहीं पड़ा। जीएसटी के असर वाले सूरत में भी हमारी जीत हुई। गुजरात में हम कांटे की टक्कर से नहीं बल्कि बेहद आराम से जीते। अब देशभर में भाजपा की 14 राज्यों में सरकारें हैं।'

शाह ने दावा किया कि 'मोदी के नेतृत्व में आगे भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक में भी हमारी ही जीत होगी। देश की जनता इसी तरह भाजपा को आगे बढ़ाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीतन तय है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें