गुजरात विधानसभा चुनाव का नतीजा जो रहे लेकिन, शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। जिसका श्रेय कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को भी दिया जाएगा। गुजरात में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी का कद और बढ़ना तय है।
गुजरात चुनाव के लिए राहुल ने काफी मेहनत की, उन्होंने लगभग हर कोने में जाकर रैली की, शायद ही कोई बड़ा मंदिर होगा जिसके दर्शन करने राहुल ना गए हों। अगर कांग्रेस नहीं भी जीतती है तो माना जाएगा कि उसने भाजपा को कड़ी टक्कर दी।
जिस वक्त गुजरात चुनाव के लिए प्रचार हो रहा था तब सारा दारोमदार राहुल गांधी पर था, सोनिया गांधी ने खराब तबीयत के चलते प्रचार में हिस्सा ही नहीं लिया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि राहुल के प्रचार का सकारात्मक असर पड़ा।
गुजरात: जिसने जीतीं ये पांच सीटें, उसने ही बनाई सरकार, जानिए फिलहाल की स्थिति
विधानसभा की फिलहाल की स्थिति पर नजर डालें तो 182 में से 115 भाजपा के पास हैं, वहीं 66 सीटें विपक्ष के हिस्से हैं। इसमें कांग्रेस 61, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की दो और एक-एक जनता दल युनाइटेड (JDU) और निर्दलीय के पास है। अगर भाजपा 2012 विधानसभा चुनाव से कम सीटें लाती है या फिर कांग्रेस ज्यादा सीटें ले आती है तो यह बड़ी बात होगी।
राहुल को 2013 में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, तब से बार-बार उनको अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही। कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल नेहरू-गांधी परिवार में पांचवीं पीढ़ी के नेता हैं। यह सिलसिला आजादी से पहले मोतीलाल नेहरू से शुरू हुआ था।