फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत के बंद घर में मिला पति-पत्नी और बेटे की शव, पुलिस ने जताई गैस लीक से मौत की आशंका

Tue, 10 Feb 2026 05:05 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

सूरत के लालगेट इलाके में एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका 13 साल का बेटा शामिल है। पुलिस को शक है कि घर में गैस लीक होने और दम घुटने से इनकी जान गई। 

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर के लालगेट इलाके में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक अपार्टमेंट के अंदर शादीशुदा जोड़े और उनके 13 साल के बेटे का शव मिला। पुलिस का मानना है कि इनकी मौत संभवतः गैस लीक होने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी ने दी मामले की जानकारी?
मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राघव जैन ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान फैज अहमद (45), मुबीना (36) और नोमान (13) के रूप में हुई है। मृतकों का शव सुबह करीब 11:30 बजे बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो अपार्टमेंट के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर से लॉक था।

ये भी पढे़ं: Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन


डीसीपी जैन ने पत्रकारों को बताया कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने वजह जानने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ से बात की है। सबसे ज्यादा संभावना गैस लीक होने की है। घर के कॉमन एरिया में एयर कंडीशनर और गीजर लगे हुए थे। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें भी वहां दम घुटने जैसा महसूस हुआ।

हाल ही में उमरा से लौटा था परिवार
रिश्तेदारों ने बताया कि यह परिवार चार दिन पहले ही सऊदी अरब से उमरा करके लौटा था। फैज अहमद अपने भाई के साथ मिलकर केमिकल का कारोबार करते थे और परिवार आर्थिक रूप से काफी मजबूत था। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन


जांच में जुटी विशेषज्ञ की टीम
पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट या जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। शुरुआती जांच में जहरीले भोजन (फूड पॉइजनिंग) की संभावना को खारिज कर दिया गया है। मामले में फॉरेंसिक विशेषज्ञ का भी कहना है कि मौत का मुख्य कारण दम घुटना हो सकता है। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की संभावना को बहुत कम बताया है। अधिकारी ने कहा कि मौत की सही वजह पता लगाने के लिए ब्लड सैंपल और अन्य जरूरी सबूत जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें