फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में भारी बारिश से यातायात बाधित, वलसाड, सूरत समेत अन्य जिलों में हुई 170 मिमी से अधिक वर्षा

Thu, 29 Jun 2023 05:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सूरत के मांडवी, पोरबंदर और केशोद के कुटियाना के अलावा जूनागढ़ के विसावदर में इस दौरान 100 मिमी से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
गुजरात में भारी बारिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के विभिन्न इलाकों में पिछले 36 घंटों में भारी बारिश हुई और अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस भारी बारिश से लोगों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी गुजरात के वलसाड, सूरत, नवसारी और तापी जिले के निचले स्तरीय इलाको में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह को बारिश के कारण अहमदाबाद के कुछ इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। पिछले 36 घंटों में गुरुवार की सुबह छह बजे तक वलसाड जिले के पारडी तालुका में 182 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा वलसाड तालुका में 177 मिमी, सूरत के पलसाना तालुका में 171 मिमी, तापी के वालोड तालुका में 166 मिमी, नवसारी जिले के खेरगाम और वलसाड जिले के धरमपुर जिले में 157 मिमी, सूरत के कामरेज में 152 मिमी और वलसाड के उमरग्राम में 143 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

सूरत के मांडवी, पोरबंदर और केशोद के कुटियाना के अलावा जूनागढ़ के विसावदर में इस दौरान 100 मिमी से भी अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन के दौरान जारी अपने पूर्वामुमान में गुरुवार को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। उन्होंने गुजरात के उत्तर, मध्य और सौराष्ट्र के कुछ स्थानों के अलावा वडोदरा, अमरेली और जूनागढ़ जिले में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी गुजरात के नवसारी, वलसाड, दाहोद, साबरकांठा, महिसागर, वडोदरा, तापी, भरूच और जूनागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें