फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन को सफेद करने के तरीके खोजने में गुजरात ने मारी बाजी

Sat, 12 Nov 2016 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में काला धन बाहर निकालने के लिए 500-1000 के नोट बंद करने संबंधी सूचनाएं पीएम मोदी द्वारा इसकी घोषणा के तुरंत बाद से गूगल पर पूरी दुनिया में लगातार देख रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि काले धन को सफेद करने के तरीकों पर होने वाली खोज में सबसे ज्यादा लोग मोदी के गुजरात से लगे हुए हैं। यह सर्च इस बात की तरफ इशारा करती है कि गुजरात के लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च काले धन को सफेद करने पर की है। इसके बाद यूपी और हरियाणा में यह सर्च की गई है।
विज्ञापन


गूगल सर्च के नतीजों के मुताबिक 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद रात 9:30 बजे काले धन पर की जाने वाली सर्च सर्वाधिक ऊंचे रिकॉर्ड स्तर को छू गई और आंकड़ा 100 प्रतिशत तक जा पहुंचा। अगले दिन इस विषय पर होने वाली सर्च में यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और महाराष्ट्र काफी आगे रहे। लेकिन तीसरे ही दिन सर्च करने वालों का ट्रैंड बदल गया, और गूगल पर काले धन को सफेद करने के तरीके खोजे जाने लगे। 10 नवंबर को हरियाणा में सबसे ज्यादा लोगों ने इस बाबत गूगल पर सर्च की, जिसमें गुड़गांव सबसे आगे रहा। गुजरात इस दिन दूसरे स्थान पर रहा।

गूगल पर काले धन को सफेद करने के तरीके ढूंढने वालों में 11 नवंबर को गुजरात सबसे आगे चला गया। दोपहर 2:00 बजे तक गुजरात में राजकोट सबसे आगे रहा और उसके बाद सूरत और वड़ोदरा में ये तरीके ढूंढे गए। यूपी में आगरा का स्थान चौथा रहा, जहां काले धन को सफेद करने के तरीके गूगल पर ढूंढे जा रहे थे। 11 नवंबर को रात 9 बजे तक गुजरात में यह सर्च जबरदस्त ढंग से बढ़ गई और पूरे देश में गुजरात के पांच शहर टॉप ट्रैंड में शरीक हो गए। इनमें पहला स्थान राजकोट का रहा जबकि उसके बाद सूरत, गांधीनगर, आणंद और फिर वड़ौदरा के लोग आगे रहे। 9 बजे तक हरियाणा के अंबाला कैंट में काले धन को सफेद करने के तरीके ढूंढने वाले लोग देश में छठे स्थान पर रहे और आगरा ने सातवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें